AAP के गोवा मॉडल के साथ सामने आए केजरीवाल, बोले- सरकार बनने पर हर परिवार को 5 साल में होगा 10 लाख का फायदा

By अनुराग गुप्ता | Jan 16, 2022

पणजी। गोवा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से 13 वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 5 साल के भीतर हर परिवार को 10 लाख रुपए का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमने गोवा के लिए 13 एजेंडा तैयार किया है, गोवा में हम सबको रोजगार देंगे और जिनको नहीं मिलेगा उनको 3,000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार बनने के 6 महीने में माइनिंग शुरू होगी। 

केजरीवाल का गोवा मॉडल:-

  • नौकरियां देंगे और नौकरी नहीं मिली तो युवाओं को 3,000 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। 
  • खनन दोबारा शुरू कराएंगे
  • भूमि अधिकार बहाल करेंगे
  • अच्छी शिक्षा देंगे
  • स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करेंगे
  • भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएंगे
  • 18 साल से ज्यादा की हर महिला को प्रति माह 1000 रुपए देंगे
  • खेती की समस्याओं का समाधान निकालेंगे
  • अंतरराष्ट्रीय मानकों को अनुरूप पर्यटन क्षेत्र को विकसित करेंगे
  • सरलीकृत व्यापार और उद्योग मानदंड
  • मुफ्त बिजली की सुविधा उपलब्ध कराएंगे
  • मुफ्त पानी देंगे
  • सड़कें बेहतर की जाएंगी 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के क्षेत्र में किसानों से मुलाकात की

घर-घर जाकर किया चुनाव प्रसार

इससे पहले केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी उम्मीदवारों के लिए घर-घर जाकर चुनाव प्रसार किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस, भाजपा और एमजीपी सभी को यहां के लोगों ने ट्राई करके देख लिया और उन्हें ईमानदारी चाहिए। इसीलिए अगर यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उन्हें ईमानदारी मिलेगी। हम दिल्ली की तरह ही गोवा में भी करके दिखाएंगे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में