मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2023

भोपाल।आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को वादा किया कि अगर इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी को सत्ता में आने का मौका मिला तो राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा दी जाएगी। यहां भेल के दशहरा मैदान में पार्टी कार्याकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि सत्ता में आने के बाद आप सरकार प्रदेश के संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित भी करेगी और राज्य में भ्रष्टाचार को समाप्त करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में हमने सबकी बिजली मुफ्त कर दी।

इसे भी पढ़ें: RSS ने Rahul Gandhi के Fascist Remark का दिया जवाब, भारत को पहले से ही हिंदू राष्ट्र भी बताया

आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर देखें, आपके बच्चों का भविष्य मैं बना दूंगा।’’ केजरीवाल ने मध्यप्रदेश में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए लोगों से वोट देने का आग्रह किया। प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मंच पर मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

हमला कहां से होगा पता नहीं: Supreme Court बेंच से हटे जस्टिस नागू, दूसरी बेंच सुनेगी केस

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?