Airtel Postpaid प्लान 50 रुपये महंगे, हर साल मिलेगा फ्री International Roaming

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2026

 भारती एयरटेल ने अपने ‘पोस्टपेड’ शुल्क में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके तहत नए प्लान में हर साल एक अंतरराष्ट्रीय रोमिंग यात्रा मुफ्त दी जाएगी। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नए प्लान आठ अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे और मौजूदा ‘पोस्टपेड’ ग्राहकों को एक महीने के भीतर उनके मौजूदा प्लान से सबसे नजदीकी ऊंची राशि वाले प्लान पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा 2,000 रुपये की है। 

‘मुफ्त रोमिंग पैक’ में पांच जीबी डेटा, 60 मिनट कॉल, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ्त इनकमिंग एसएमएस शामिल हैं। इसकी वैधता पांच दिन होगी। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार इसे सक्रिय कर सकते हैं। पारिवारिक प्लान में हर सदस्य मुफ्त रोमिंग सुविधा का पात्र होगा। बयान में कहा गया, ‘‘मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग एयरटेल पोस्टपेड प्लान में नवीनतम सुविधा है।

 इन प्लान में फास्ट लेन प्रौद्योगिकी, अनलिमिटेड डेटा और नेटवर्क स्तर पर स्पैम तथा फर्जी लिंक से सुरक्षा के जरिये बेहतर अनुभव मिलता है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘ग्राहक मनोरंजन से जुड़ी कई सदस्यता और एयरटेल पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के जरिये विशेष अनुभवों का लाभ भी उठा सकते हैं। इनमें कॉमेडी शो, फिल्मों के प्रीमियर और संगीत कार्यक्रम शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल