भारत में 80 करोड़ को फ्री राशन, पाकिस्तान में पड़ रहे रोटी के लाले, CM योगी का पड़ोसी मुल्क पर सीधा अटैक

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है और दुनिया देश की ओर देख रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कौशमाबी महोत्सव का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान कौशांबी में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत सरकार पिछले तीन साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है, जबकि पाकिस्तान में लोग खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: निकाय चुनाव से पहले गोरखपुर की जनता को हजारों रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी, जानें पूरा कार्यक्रम

उन्होंने आगे कहा कि राज्य की विकास योजनाएं हर गांव, हर गरीब, किसान और युवा तक बिना किसी भेदभाव के पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेलों पर भी विशेष ध्यान दे रही है। हमने हर गांव में खेल का मैदान और हर जिले में एक स्टेडियम बनाने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी नियमित रूप से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कहते हैं। हर पंचायत, नगर निकाय और जनपद अपना स्थापना दिवस मनाना चाहिए। आज मैं जनता में वही जोश और उत्साह देख पा रहा हूं, जो 2018 में कौशांबी महोत्सव के दौरान देखा था। 

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup: नीदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, Tunisia को 3-0 से रौंदकर Group F में किया टॉप।

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट

Shrikant Bhasi का 1266 करोड़ का बैंक घोटाला, अब ED ने 3.66 करोड़ की Life Insurance Policy भी की जब्त

US Tech Sell-off का असर: Japan से South Korea तक बाजार Crash, AI शेयरों में मचा कोहराम