बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराये जाने चाहिए : शिक्षा मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को स्कूलों को जारी परामर्श में कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए छात्राओं को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आवश्यक विराम लेने की अनुमति दी जानी चाहिए तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाने चाहिए। मंत्रालय ने इस बात पर गौर किया कि लड़की के समग्र कल्याण के लिए मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जरूरी है और यह उसके शैक्षणिक प्रदर्शन के रास्ते में नहीं आना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के रामबन में सीआरपीएफ की बस में लगाी आग, कोई हताहत नहीं

मंत्रालय ने कहा, ‘‘छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।’’ मंत्रालय ने छात्राओं के साथ उनकी मासिक धर्म संबंधी जरूरतों के संबंध में सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने के महत्व पर जोर दिया है और साथ ही उन्हें परीक्षाओं में आत्मविश्वास के साथ भाग लेने और अपनी शैक्षणिक क्षमता हासिल करने के लिए सशक्त बनाने पर भी जोर दिया है।

प्रमुख खबरें

First Class Cricket से संन्यास के बाद भी Yuzvendra Chahal को सीमित ओवरों में वापसी की उम्मीद

HirePro की रिपोर्ट: जॉब असेसमेंट में 45 फीसदी हुई धोखाधड़ी, AI का बढ़ता इस्तेमाल बना चुनौती

CEC के इस्तीफे पर दिल्ली में प्रदर्शन, जंतर-मंतर से 700 हिरासत में

Bihar MLC Election में Neeraj Kumar बनाम Anant Singh, सुलह कराने उतरे Lalan Singh