UP के श्रमिकों को वापस लाने के लिए जारी रहेगा ट्रेनों का नि:शुल्क संचालन: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पूरे देश से राज्य के श्रमिकों को वापस लाने के लिए ट्रेनों का नि:शुल्क संचालन जारी रहेगा। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। योगी ने बताया कि इसके लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा निशुल्क ट्रेन एवं बस की व्यवस्था करते हुए अब तक 27 लाख से अधिक कामगारों की सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापसी कराई गई है। 

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने संबंधित राज्य सरकारों से श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है ताकि उनकी प्रदेश वापसी के लिए निःशुल्क ट्रेनों की व्यवस्था कराई जा सके। उन्होंने बताया कि पूरे देश से श्रमिकों के लिए निशुल्क ट्रेनों का संचालन आगे भी तब तक जारी रहेगा, जब तक वापस आने के इच्छुक कामगार प्रदेश लौट नहीं आते।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत