एक्सप्रेस-वे पर मुफ्त सफर पर एक अप्रैल से लग सकता है ब्रेक,एक अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चलने पर चुकाना पड़ेगा टोल

By राजीव शर्मा | Mar 26, 2022

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। NHAI ने शुक्रवार शाम इस बाबत अधिकारिक सूचना जारी कर दी है। टोल दरें भी तय कर दी गई हैं। जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, वैसा ही हुआ। टोल दरें बढ़ा दी गई हैं। लोगों को मेरठ से दिल्ली तक सफर करने के लिए कम से कम 155 रुपए चुकाने होंगे। पहले यह टोल दरें 140 रुपए तक रखने का प्रस्ताव था। इस एक्सप्रेस-वे पर दोनों तरफ रोजाना करीब 80 हजार गाड़ियां चल रही हैं, जिन्हें अब टोल देना ही होगा।

इस एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली आटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर के आधार पर साफ्टवेयर यह पता कर लेगा कि वाहन ने कहां प्रवेश किया था और कहां पर निकास हो रहा है। उसी आधार पर फास्टैग खाते से टोल कटेगा। पूरे एक्सप्रेस-वे पर किसी भी हिस्से में कैश लेन नहीं है। सभी लेन पर फास्टैग से ही प्रवेश व निकास होगा। हालांकि यदि किसी के पास फास्टैग नहीं है तो वह पूरी दूरी का दोगुना टोल देकर प्रवेश व निकास कर सकेगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रायल पहले ही हो चुका था। संबंधित उपकरण लगाए जा चुके हैं। अब संबंधित कंपनी टोल वसूली शुरू करेगी।

यदि कोई मेरठ से दिल्ली तक जाता है तो उसे एक तरफ का टोल 155 रुपये देने होंगे और वापस लौटने पर भी 155 रुपये चुकाने होंगे। मगर यदि कोई 24 घंटे के अंदर ही वापस लौट आता है तो उसका टोल सिर्फ डेढ़ गुना ही कटेगा। टोल वसूली शुरू होने के साथ मासिक पास बनाने की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। मासिक पास के नियम के अनुसार यात्रा करने वालों को दो तिहाई टोल देना होगा। जो लोग दिल्ली से डासना के बीच कहीं से भी प्रवेश करते हैं या कहीं भी निकास करते हैं तो उन्हें टोल नहीं देना होगा। यह उनके लिए फायदेमंद हो जाएगा जो किसी अन्य मार्ग से आकर या जाकर इस हिस्से का इस्तेमाल करेंगे।

प्रमुख खबरें

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing

West Asia Crisis: Hormuz Strait में सप्लाई रुकी तो $120 के पार जाएगा Brent Crude, Goldman Sachs का अलर्ट

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर