भारत समेत 48 देशों के नागरिकों को श्रीलंका पहुंचने पर मिलेगा मुफ्त वीजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

कोलंबो। श्रीलंका ने बुधवार को भारत सहित 48 देशों से आने वाले सैलानियों को पहुंचने पर मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है। श्रीलंका ने देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया है। ईस्टर के दिन हुये आतंकवादी हमलों के बाद सैलानियों की संख्या उल्लेखनीय रूप से कम हुई है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका ईस्टर बम विस्फोट मामले की जांच कर सकती है NIA

पर्यटन मंत्री जॉन अमारतुंगा ने कहा कि 48 देशों से आने वाले सैलानियों के लिये वीजा शुल्क खत्म कर दिया गया है। यह योजना बृहस्पतिवार से शुरू होगी। भारत से आने वाले सैलानियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले ईस्टर पर हमले के बाद श्रीलंका ने 39 देशों के नागरिकों को पहुंचने पर वीजा देने की योजना टाल दी थी।इस आत्मघाती हमले में 258 लोग मारे गये थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Saudi Pro League में हाई-वोल्टेज ड्रामा, Ronaldo ने पेनल्टी गंवाई, Al Nassr ने 3-1 से जीता मैच

फुटबॉल में Racism पर FIFA का बड़ा एक्शन, मुंह ढककर स्लेजिंग करने वाले खिलाड़ीयों पर लगेगा बैन

Indian Economy की नई छलांग! GDP Growth 7.8%, अब नए Base Year से होगी गिनती

Pakistan में गहराया Food Crisis, सूखे और तनाव से Wheat Production पर मंडराया गंभीर संकट