स्वतंत्रता सेनानियों को उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने कोविड-19 महामारी के फैलाव के मद्देनजर निर्णय लिया है कि गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों को जिला पदाधिकारियों द्वारा उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय से गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के आयोजन के संबंध में सभी मण्डलायुक्तों, जिला उपायुक्तों तथा उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

जारी निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी के फैलाव के मद्देनजर, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन करते समय कुछ निवारक उपायों का पालन करना आवश्यक है जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना, समुचित सेनेटाईजेशन रखना, उचित स्वच्छता, बडी सभाओं से बचना, कमजोर व्यक्तियों का बचाव करना तथा गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों और स्टेण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस0ओ0पी) का पालन करना आदि शामिल हैं ।

इसे भी पढ़ें: गुरुकुल शिक्षा हमें बनाती है संस्कारवान - मुख्यमंत्री मनोहर लाल

यह भी निर्देश दिये गये हैं कि सभी कार्यक्रमों को इस तरह से आयोजित  किया जाना चाहिए कि लोगों को बड़ी सभाओं से बचाया जा सके और प्रौद्योगिकी का उपयुक्त इस्तेमाल करके इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया जाये। आयोजित कार्यक्रम बड़े पैमाने पर उन लोगों को जो भाग लेने में सक्षम नहीं है उन तक पहुंचने के लिए वेब-कास्ट किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई पी0टी0 शो नही होगा। कमजोर व्यक्तियों, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इन गतिविधियों से दूर रखा जाए। मार्च पास्ट में गृह मंत्रालय एवं हरियाणा राज्य द्वारा जारी किए कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबन्धन विभाग , हरियाणा द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की भी पालना की जाए ।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता, कोविड-19 की रोकथाम में हरियाणा के प्रयासों को केंद्र ने सराहा

निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 26 जनवरी , 2022 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने बारे गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से कोरोना महामारी कोविड-19 के मद्देनजर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की पालना की जाए ।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण Prasidh Krishna न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, सिराज India A टीम में शामिल

2019 के बाद उद्धव जी ने मुझे कभी आमंत्रित नहीं किया, Maharashtra के एक कार्यक्रम में Devendra Fadnavis और Uddhav Thackeray के बीच दिखी हल्की-फुल्की नोकझोंक

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में बिजली ढांचे को 500 करोड़ का नुकसान

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन का सांकेतिक जन महाभियोग