French Open: युकी-साकेत दूसरे दौर में, बोपन्ना-एबडेन हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2023

पेरिस। युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में आर्थर रिंडरनेक और एंजो सोसाउद की फ्रांस की जोड़ी को सीधे सेट में हराया। इस साल जनवरी में बैंकॉक ओपन चैलेंजर जीतने वाले युकी और साकेत ने अपने शुरुआती मैच में आर्थर और एंजो को 64 मिनट में 6-3, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। हालांकि भारत के स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन पहले दौर की बाधा पार करने में नाकाम रहे।

प्रमुख खबरें

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में जीता Gold Medal

Egypt में स्वतंत्र मीडिया मंच Matsdaash के 6 पत्रकार गिरफ्तार, मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े होने का आरोप

Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान

अमेरिका के बाद चीन को कड़ा संदेश, तय किए अक्साई चिन में 28 जगहों के आधिकारिक नाम