Kashmir में ताजा बर्फबारी, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

भारी बर्फबारी के कारण दो दिन से अधिक समय तक बंद रहने के बाद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई जिससे राजमार्ग पर बर्फ हटाने के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

शुक्रवार को भारी बर्फबारी के कारण सड़क बंद होने के बाद से 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे गए थे। श्रीनगर शहर में भी तड़के हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन खराब मौसम से प्रभावित नहीं हुआ और तीन उड़ान पहले ही आ चुकी हैं।

यहां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘श्रीनगर हवाईअड्डे पर उड़ान परिचालन सामान्य रूप से जारी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सेवाएं भी निर्धारित समयसारणी के अनुसार उपलब्ध हैं।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा कौशल प्रशिक्षण अभियान, बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

भारत के दोस्त रूस पर हमला, अब होगा US के 19 जहाजों का हिसाब!

ईरान की धमकियों से बौखलाए तुर्की ने बनाया दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रोन, बिना GPS नेविगेट करेगा, वीआईपी लोगों के लिए बड़ा थ्रेट

Iran में फटा अमेरिकी बम, मारे गए IRGC के 14 सैनिक