Nagpur में आज होगी जुमे की नमाज़, मस्जिद के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा

By रितिका कमठान | Mar 21, 2025

नागपुर में सोमवार 17 मार्च को हिंसा हुई थी। हिंसा के बाद शहर के हालात अब सामान्य होने लगे है। स्थिति सुधरते देख कई इलाकों में 20 मार्च को कर्फ्यू में ढील दी गई है। वहीं अब शुक्रवार को जुमे की नमाज होनी है। जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

जानकारी के मुताबिक दंगों में अब तक 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से चार साइबर पुलिस और 8 स्थानीय नागपुर पुलिस द्वारा दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, हिंसा के सिलसिले में अब तक 100 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

वहीं कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई भी दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने एक समिति गठित की है जो नागपुर में दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी। जानकारी के मुताबिक इस समिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे और वरिष्ठ नेता नितिन राउत, यशोमति ठाकुर, हुसैन दलवई और साजिद पठान को जगह दी गई है। 

विदर्भ क्षेत्र के सबसे बड़े शहर नागपुर के कई हिस्सों से सोमवार शाम उस समय बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी की खबरें आईं, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपतिसंभाजी नगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान आयत वाली एक चादर जलाई गई। 

प्रमुख खबरें

IRGC Navy Commander Alireza Tangsiri भी मारे गये, Iran का गुस्सा आसमान पर, Middle East में आग भड़की

IPL 2026: हो गया कन्फर्म!CSK के लिए ये जोड़ी करेगी ओपनिंग? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खत्म किया सस्पेंस

RG Kar की पीड़िता की मां को BJP ने दिया टिकट, Ram Navami पर West Bengal में जमकर हुई राजनीति

दमदार पोस्टर के साथ Sanjay Dutt की नई फिल्म Aakhri Sawal की घोषणा, इस दिन होगी रिलीज