Netanyahu से दोस्ती, देश से धोखा? PM Modi के Israel दौरे पर विपक्ष का सबसे बड़ा हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2026

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल दौरे से पहले बुधवार को आरोप लगाया कि जब पूरी दुनिया इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना कर रही है तो प्रधानमंत्री मोदी वहां ‘‘नैतिक कायरता’’ का परिचय देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिवसीय इजराइल यात्रा के लिए रवाना हुए जहां वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के साथ ही इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे।

रमेश ने आरोप लगाया कि जब पूरी दुनिया प्रधानमंत्री के प्रिय मित्र नेतन्याहू की आलोचना कर रही है, तो मोदी ‘‘नैतिक कायरता’’ प्रदर्शित करने जा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मुझे आशा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी आगामी इजराइल यात्रा पर नेसेट को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का उल्लेख करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत अपने पूरे इतिहास में जो सही है, उसके लिए खड़ा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमें दुनिया को सत्य, शांति और न्याय की रोशनी दिखाना जारी रखना चाहिए।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक