इंदौर में कर्फ्यू तोड़ने वालों को बनाया मेंढक फिर तहसीलदार ने मारी लात, वीडियो हुआ वायरल

By दिनेश शुक्ल | May 03, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे कोरोना का संक्रमण और वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव बढ़ रहा है, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अपना आपा खोते जा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना इंदौर जिले के देपालपुर में हुई, जहां तहसीलदार ने कर्फ्यू तोड़ने वालों को मेंढक बनाया, उनका जुलूस निकाला और उन्हें लातें भी मारी। तहसीलदार की इस हरकत का वीडियो वायरल होने पर उसका विरोध शुरू हो गया है। वहीं, कांग्रेस ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उसका मुंह काला करने की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें: शिवपुरी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चों की मौत, चार की हालत गंभीर

वही जनता को लात मारते हुए तहसीलदार का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक विशाल पटेल ने इसकी निंदा की है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी वायरल किया है, जिसमें लिखा है, कि तहसीलदार बजरंग बहादुर के खिलाफ यदि कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता तहसीलदार का मुंह काला करेंगे।

प्रमुख खबरें

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Justice Surya Kant ने कहा: पुलिस और अदालतें न्याय व्यवस्था में एक ही कड़ी

Kuno National Park में चीतों की संख्या पहुंची 52, चार वर्षों में जन्मे 32 शावक