Maha Kumbh 2025: 24 से 26 जनवरी तक त्रिवेणी के आकाश में दिखेगा ड्रोन का शो, श्रद्धालु संस्कृति का संगम नजारा देख सकते हैं

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 24, 2025

महाकुंभ 2025 का अगाज 13 जनवरी से हुआ है और इसका समापन 26 फरवरी को होगा। 45 दिन तक महाकुंभ मेला लगेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा। बता दें कि, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से महाकुंभनगर के सेक्टर-7 में 24, 25 और 26 जनवरी को ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा, जो कि श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। इस आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग ने विशेष तैयारी की है।

रोशनी और संगीत के सामंजस्य का नजारा देखने को मिलेगा

प्रयागराज में गुरुवार की शाम सेक्टर-7 ड्रोन शो का रिहर्सल हुआ है। शो में ड्रोन एक साथ आकाश में उड़कर विभिन्न आकृतियां बनाएंगे। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और महाकुंभ के महत्व के दर्शाने वाले दृश्य ड्रोन के जरिए आकाश में उकेरे जाएंगे। रोशनी और संगीत के समन्वय का यह नजारा काफी खूबसूरत दिखेगा। इस नजारा को देखकर श्रृद्धालुओं मंत्रमुग्ध कर देगा।

सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम

दरअसल, प्रशासन ने ड्रोन शो को लेकर सख्त सुरक्षा सुनिश्चित की है। शो के रिहर्सल के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने आपसी सामंजस्य से सुरक्षा  के पुख्ता इंतजाम किए है। 

प्रमुख खबरें

Gorakhpur: ईस्टर्नपुर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में मिला युवती का शव, हत्या का आरोप

Under-19 Asia Cup: हमजा जहूर के शतक से Pakistan ने भारत को 3 विकेट से मात दी

Punjab Police ने Gangster Afridi को Ethiopia से कराया डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

PM Modi का ‘दिमागी नक्सलियों’ पर हमला, Sensex गिरा और Sonia Gandhi की किताब चर्चा में