कोरोना से ट्रंप ने देशवासियों को किया आगाह, कहा- आने वाले दो सप्ताह 'बेहद मुश्किल'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले दो सप्ताह अमेरिका के लिए बेहद मुश्किल होंगे। ट्रम्प का यह बयान कोरोना वायरस के लिए बने कार्यबल के एक सदस्य डेबोरा ब्रिक्स के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित कई उपाय किए जाने के बावजूद मृतक संख्या एक से दो लाख तक पहुंच सकती है। ब्रिक्स ने कहा था कि अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो डेढ़ से दो करोड़ लोगों तक की जान जा सकती है।

ट्रम्प ने मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर किए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ मैं चाहता हूं कि अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें बेहद मुश्किल दो हफ्तों का सामना करना होगा और फिर उम्मीद करते हैं कि जैसा विशेषज्ञ कह रहे हैं हमें अंतत: उम्मीद की कोई रोशनी दिखेगी। लेकिन ये दो हफ्ते बहुत ...बहुत दर्दनाक होने वाले हैं।

इसे भी देखें- Coronavirus से पूरी दुनिया में हाहाकार, विदेश से India आये 15 लाख लोगों ने बढ़ाई चिंता 

प्रमुख खबरें

GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप

उत्तर प्रदेश में Heavy Rain से Lucknow समेत कई जिले प्रभावित, IMD का अलर्ट

Sonam Wangchuk ने Ladakh की तुलना China के कब्जे वाले Tibet से करके खड़ा किया विवाद, Central Tibetan Administration ने जताई कड़ी आपत्ति

Devendra Fadnavis का बड़ा कदम: Maharashtra के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों की होगी मदद