March 2026 Festival Calendar: होली से नवरात्रि तक, अभी नोट कर लें सभी व्रत-त्योहारों की तारीखें

By अनन्या मिश्रा | Mar 02, 2026

साल के तीसरे महीने यानी की मार्च की शुरूआत हो चुकी है। मार्च महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि इस महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। बता दें कि मार्च के पहले सप्ताह में होलाष्टक का समापन और होली का पर्व मनाया जाएगा। इसके बाद रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस खास मौके पर देवी-देवताओं को रंग-गुलाल अर्पित किए जाने का विधान है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मार्च महीने में मनाए जाने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में बताने जा रहे हैं।


मार्च के व्रत और त्योहार

01 मार्च 2026 - रवि प्रदोष व्रत

03 मार्च 2026 - होलिका दहन, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा

04 मार्च 2026 - होली, चैत्र माह की शुरुआत 

05 मार्च 2026 - होली भाई दूज

06 मार्च 2026 - भालचन्द्र संकष्टी

08 मार्च 2026 - रंग पंचमी 

10 मार्च 2026 - शीतला सप्तमी

11 मार्च 2026 - शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

15 मार्च 2026 - कृष्ण नृसिंह द्वादशी, मीन संक्रान्ति, पापमोचनी एकादशी

16 मार्च 2026 - सोम प्रदोष व्रत, पापमोचनी एकादशी पारण

17 मार्च 2026 - मासिक शिवरात्रि

18 मार्च 2026 - चैत्र अमावस्या

19 मार्च 2026 - चैत्र नवरात्र, गुड़ी पड़वा

22 मार्च 2026 - वासुदेव चतुर्थी

23 मार्च 2026 - लक्ष्मी पञ्चमी, मासिक कार्तिगाई

24 मार्च 2026 - यमुना छठ, रोहिणी व्रत, स्कन्द षष्ठी

26 मार्च 2026 - राम नवमी, मासिक दुर्गाष्टमी

29 मार्च 2026 - कामदा एकादशी

30 मार्च 2026 - कामदा एकादशी व्रत पारण, सोम प्रदोष व्रत


होलिका दहन डेट और शुभ मुहूर्त

वहीं 03 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06:48 मिनट से लेकर रात 08:50 मिनट तक है। वहीं 04 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जाएगा।


कब शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि

वैदिक पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरूआत 19 मार्च की सुबह 06:52 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि की समाप्ति 20 मार्च की सुबह 04:52 मिनट पर होगी। ऐसे में चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 19 मार्च 2026 से हो रही है।


चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त

बता दें कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विधिपूर्वक कलश स्थापना की जाती है।

घटस्थापना मुहूर्त - 06:52 मिनट से 07:46 मिनट तक है।

घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त- 12:04 मिनट से 12:52 मिनट तक है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bihar Rajya Sabha Election से पहले Chirag Paswan का बड़ा दावा, NDA की सभी 5 सीटें पक्की

चीन-रूस जैसे मित्र देशों ने छोड़ा साथ, मुस्लिम उम्माह के नाम पर भी नहीं बनी बात, अकेला महाशक्तियों से लड़ता-मरता ईरान इतिहास में अपना नाम दर्ज करा जाएगा?

BCCI का बड़ा ऐलान, June में Afghanistan से भिड़ेगी Team India, खेला जाएगा Test और ODI Series

MK Stalin का BJP पर सीधा हमला, बोले- वे हिंसा और नफरत की राजनीति को बढ़ावा देते हैं