जेल वाला से अब बेल वाला CM, केजरीवाल की सशर्त जमानत पर बीजेपी बोली- हर सोमवार और गुरुवार होना होगा पेश

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कट्टर बेईमान, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से आइना दिखाया है। जो आदेश पारित हुआ है, उसमें भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि सशर्त बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है है कि अन्य आरोपियों के जमानत आदेश की शर्तें अरविंद केजरीवाल पर भी लागू होंगी। अरविंद केजरीवाल का पासपोर्ट कोर्ट में रहेगा। वह विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं। अरविंद केजरीवाल को हर सोमवार और गुरुवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ेगा। वह गवाहों को डरा नहीं सकते और साक्ष्य को नष्ट नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: SC Big Conditions on Arvind Kejriwal Bail: जमानत के बाद भी फंसे केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर पढ़ते ही हिली गई AAP?

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल से पद छोड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि हम आग्रह करते हैं कि यदि उनमें कोई नैतिकता बची है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल और आप के पास कोई नैतिक चरित्र नहीं है। वे बहुत दूर हैं। सचदेवा ने आगे कहा कि आज अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी गई है। मैं कहना चाहूंगा कि आप जमानती क्लब' बन गई है और वहां अरविंद केजरीवाल का स्वागत है। सुप्रीम कोर्ट ने बहुत गंभीर टिप्पणी की है, उसने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी थी। सचदेवा ने कहा है की केजरीवाल को सशर्त जमानत मिलना कोई विशेष उपलब्धि नही है, मुकदमा चलेगा और उन्हे शीघ्र लम्बी सज़ा होगी। केजरीवाल याद रखें वह अब लालू यादव, मधु कोड़ा जैसे मुख्यमंत्रियों की सूची में जुड़ गये हैं और उन्हे भी जमानत मिली थी और वह शीघ्र सज़ा पा कर फिर जेल जायेंगे।  जिन शर्तों पर अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है उनके चलते -- केजरीवाल को जमानत बेशक मिली हो पर उन्हे अब मुख्य मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही है। जब वह मुख्य मंत्री का काम नही कर सकेंगे तो वो मुख्य मंत्री क्यों -- अगर वो सच्चे हैं तो यह शर्त क्यों -- इस्तीफा दें ?

प्रमुख खबरें

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन

Nazara Technologies के संस्थापक Nitish Mittersain ने छोड़ा MD पद

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में UP से पकड़े दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का Delhi में मार्च, Supreme Court में याचिका दायर