जापानी प्रधानमंत्री से पाक पीएम शहबाज शरीफ तक, दुनियाभर के नेताओं ने पीएम मोदी की मां के निधन पर कुछ इस अंदाज में प्रकट किया दुख

By अभिनय आकाश | Dec 30, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन के बाद दुनिया भर से उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है। जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने वाले वैश्विक नेताओं में पहले व्यक्ति बने। किशिदा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। 

इसे भी पढ़ें: मां को अंतिम विदाई देने के बाद PM Modi ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने कहा कि श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना उनकी प्यारी मां के निधन पर है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीएम और उनके परिवार के साथ हैं। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, मोदी जी और उनके परिवार को उनकी पूजनीय माता हीराबेन मोदी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी शाश्वत आत्मा को मोक्ष मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने ट्वीट किया सबसे बड़े नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मेरी हार्दिक संवेदना। ओम शांति, आपके लिए मेरा दिल टूट गया है। 

प्रमुख खबरें

आर वैशाली ने रचा इतिहास, FIDA विमेंस कैंडिडेट्स की बनीं चैंपियन

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, कोहली-रसिक का जलवा

Vivo T5 Pro 5G हुआ India में Launch, जानें दमदार Camera और प्रोसेसर वाले फोन का Price.

Snapchat को डबल झटका: 20% कर्मचारियों की छंटनी, Perplexity AI संग Mega Deal भी हुई कैंसिल।