वकीलों से लेकर MBA डिग्री धारकों तक, मोदी कैबिनेट में पेशेवरों का मिश्रण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में 30 कैबिनेट मंत्रियों में से छह वकील हैं, तीन एमबीए डिग्री धारक हैं और 10 स्नातकोत्तर हैं, जिससे यह पेशेवरों का एक अच्छा मेल है। प्रधानमंत्री मोदी और राजनाथ सिंह उन लोगों में शामिल हैं जिनके पास स्नातकोत्तर डिग्री है। कानून की डिग्री रखने वाले छह लोगों में कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी, जे पी नड्डा, पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल, भूपेंद्र यादव और किरेन रीजीजू शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: नयी मंत्रिपरिषद में राज्यसभा के 11 सदस्यों को शामिल किया गया

इनमें से 33 पहली बार मंत्री बने हैं जिनमें से छह जाने-माने राजनीतिक परिवारों से आते हैं। इनमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री - चौहान (मध्य प्रदेश), खट्टर (हरियाणा) और कुमारस्वामी (कर्नाटक) शामिल हैं। नए चेहरों में अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी भी शामिल हैं, जिन्होंने केरल से भाजपा के पहले लोकसभा सांसद बनकर इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री सहित मोदी मंत्रिमंडल में 81 सदस्यों की अधिकतम सीमा के मुकाबले 72 सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

India Pacific relations | भारत को PIF में मिला रणनीतिक साझेदार का दर्जा, प्रशांत महासागरीय देशों के साथ सहयोग होगा मजबूत, जयशंकर ने बताया बड़ा कदम

Xi Jinping का वाशिंगटन दौरा! राष्ट्रपति Donald Trump ने प्रोटोकॉल तोड़कर Joint Base Andrews पर किया भव्य स्वागत, व्यापार और ताइवान पर होंगी निर्णायक चर्चा

Asian Games Canoe Sprint: भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, चार स्पर्धाओं में नहीं मिला पदक

Asian Games: 50 मीटर बटरफ्लाई में 12वें स्थान पर रहे Benedictine Rohit, फाइनल की दौड़ से चूके