HD Kumaraswamy Birthday: विरासत से सीएम तक, एचडी कुमारस्वामी के 66वें जन्मदिन पर जानें उनके राजनीतिक सफर की खास बातें

By अनन्या मिश्रा | Dec 16, 2025

आज यानी की 16 दिसंबर को कर्नाटक के 12वें मुख्यमंत्री रही एच डी कुमारस्वामी अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह राजनीति के अलावा व्यवसाय में भी सक्रिय हैं। एचडी कुमारस्वामी साल 2013 से लेकर 2014 तक कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह राज्य जनता दल के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एचडी कुमारस्वामी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

सियासी सफर

एचडी कुमारस्वामी को अपने पिता से राजनीति विरासत में मिली है। इसलिए उनको सियासत में अपनी पहचान बनाने के लिए अधिक  संघर्ष नहीं करना पड़ा। साल 1996 में हुए आम चुनावों में एचडी कुमारस्वामी ने कनकपुरा से जीत हासिल की। यहां से इनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई। फिर साल 1998 में एचडी कुमारस्वामी फिर से कनकपुरा से चुनाव लड़े। लेकिन इस बार उनको हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद साल 1999 में उन्होंने साथनूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और फिर से हार मिली। वहीं साल 2004 में एचडी कुमारस्वामी ने जीत हासिल कर रामनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 

कर्नाटक के सीएम

इसके बाद 04 फरवरी 2006 को एचडी कुमारस्वामी पहली बार कर्नाटक के सीएम बनें। वह 09 अक्तूबक 2007 तक इस पद पर रहे। फिर राज्य में बीजेपी के साथ उनका सत्ता हस्तांतरण का समझौता हुआ। इसके तहत एचडी कुमारस्वामी को एक समय के बाद बीजेपी को सत्ता देनी थी। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया और सीएम पद से त्यागपत्र दे दिया। हालांकि बाद में उनका बीजेपी से समझौता हुआ और कर्नाटक में सीएम बीएस येदियुरप्पा पर सत्ता मंत्रालय के बंटवारे को लेकर फिर से मतभेद हो गया।

इसके बाद नवंबर 2014 में कुमारस्वामी को कर्नाटक राज्य जनता दल (सेक्युलर) का अध्यक्ष चुना गया। साल 2023 में उन्होंने कर्नाटक के चन्नपटना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कुमारस्वामी की भारी जीत हुई थी। वहीं साल 2024 में उन्होंने कर्नाटक के मांड्या लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। क्योंकि बीजेपी का जनता दल से गठबंधन है, ऐसे में कुमारस्वामी को 09 जून 2024 को तीसरे मोदी मंत्रालय में जगह दी गई। मोदी सरकार में वह 'केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री' है।

प्रमुख खबरें

Palash Muchhal की बढ़ीं मुश्किलें! Smriti Mandhana के दोस्त ने दर्ज कराई FIR, जातिगत दुर्व्यवहार और धोखाधड़ी का आरोप

Health Tips: शरीर में ये 7 बदलाव हैं Vitamin B12 की कमी का संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान

US-Iran तनाव के बीच Trump का बड़ा कदम, Project Freedom रोककर समझौते का दावा किया

Tamil Nadu Alliance The End! DMK ने कांग्रेस को कहा पीठ में छुरा घोंपने वाला, विजय की TVK के साथ गठबंधन तय