Coolest Places In Gujarat: Matheran से Wilson Hills तक, गुजरात की गर्मी को मात देने के लिए बेस्ट हैं ये 6 Hill Stations

By अनन्या मिश्रा | Aug 31, 2026

गुजरात में काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है। वहीं 5 से 6 महीने तो यहां पर बेहद मुश्किल भरे होते हैं। इस दौरान आप छुट्टियों में बच्चों और परिवार के साथ गुजरात के आसपास की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा। आप गुजरात की आसपास की इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकती हैं और आराम से वापस भी आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: IRCTC Kedarnath-Badrinath Tour Package: दिल्ली से 8 दिनों की यात्रा का पूरा Plan, जानें खर्च और Booking Details

सापुतारा

सापुतारा एक बेहद खूबसूरत जगह है, जोकि महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद है। यह गुजरात का इकलौता पहाड़ी शहर है, जहां पर मौसम काफी अच्छा रहता है। जंगलों और पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यहां पर दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं।

माउंट आबू

राजस्थान के माउंट आबू में भी काफी अच्छा मौसम रहता है। इसलिए रेगिस्तान की गर्मी से बचने के लिए लोग इस जगह पर घूमने के लिए आते हैं। माउंट आबू शहर किसी जन्नत से कम नहीं है। हालांकि यह जगह सूरत से काफी दूर है।

गिरनार

गिरनार, गुजरात के जूनागढ़ में मौजूद है, इसको एक बेहद पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है। यह समुद्र तल से करीब 3,666 फीट ऊंचे पर्वत पर है। इस पर्वत पर कुल 9,999 सीढ़ियां हैं। इन सीढ़ियों को चढ़कर भक्त चोटियों तक पहुंचते हैं।

माथेरान

गुजरात के पास स्थित माथेरान को भी ठंडी जगह में गिना जाता है। गुजरात बॉर्डर से करीब 5 घंटे की दूरी पर माथेरान स्थित है और यहां का माहौल भी बेहद शांत है। इसलिए लाखों की संख्या में लोग इस जगह को एक्सप्लोर करने आते हैं और परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताते हैं।

पावागढ़ हिल्स

पावागढ़ हिल्स गुजरात के पंचमहल जिले के पास है। जिसका काफी ज्यादा धार्मिक महत्व है। यह पर्वतमाला 1525 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर आपको कई प्राचीन मंदिर देखने को मिलेंगे। वहीं यह जगह भी ज्यादा दूर नहीं है।

प्रमुख खबरें

China की नई Border Check नीति से बढ़ी Taiwan की चिंता, नागरिकों के लिए जारी की गई सख्त चेतावनी

बिहार के ‘सहयोग मॉडल’ से बाकि राज्यों को भी सीखने की जरूरत

तेजाब की खुदरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Vacation Sex Tips: ट्रिप के दौरान कैसे करें रोमांस, होटल रूम से लेकर टाइमिंग तक रखें इन बातों का ध्यान