June 2026 Vrat-Tyohar: निर्जला एकादशी से वट पूर्णिमा तक, देखिए इस महीने की पूरी Festival List

By अनन्या मिश्रा | Jun 20, 2026

धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से जून का महीना बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि जून के महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। जिनको बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने निर्जला एकादशी, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या, वट पूर्णिमा व्रत और आषाढ़ माह की शुरूआत आदि है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जून के महीने में कब-कौन से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

21 जून 2026 - भानु सप्तमी

22 जून 2026 - धूमावती जयन्ती, मासिक दुर्गाष्टमी

23 जून 2026 - महेश नवमी

25 जून 2026 - गायत्री जयन्ती, निर्जला एकादशी

26 जून 2026 - निर्जला एकादशी पारण, रामलक्ष्मण द्वादशी

27 जून 2026 - शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत

29 जून 2026 - वट पूर्णिमा व्रत, कबीरदास जयन्ती, बटुक भैरवी जयन्ती, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

30 जून 2026 - आषाढ़ प्रारम्भ

इसे भी पढ़ें: Vedic Astrology: Rahu-Ketu का कालसर्प दोष कर रहा परेशान? ये 2 चमत्कारी Gemstone दूर करेंगे हर Problem

परम एकादशी 2026 डेट और समय

वैदिक पंचांग के मुताबिक इस बार 11 जून 2026 को परम एकादशी व्रत किया जाएगा।

अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 11 जून 2026 की रात 12:57 मिनट पर होगी।

वहीं अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की समाप्ति 11 जून की रात 10:36 मिनट पर होगी।

निर्जला एकादशी 2026 डेट और समय

वैदिक पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 24 जून 2026 की शाम 06:12 मिनट पर होगी। वहीं अगले दिन यानी की 25 जून की रात 08:09 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026 डेट और समय

वैदिक पंचांग के मुताबिक 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा।

वहीं पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 29 जून 2026 की रात 03:06 मिनट पर होगी।

वहीं इस तिथि की समाप्ति 30 जून की सुबह 05:26 मिनट पर होगी।

प्रमुख खबरें

Bengal में TMC राज खत्म, PM Modi बोले - बेड़ियां टूटीं, नई उम्मीदों के साथ विकास यात्रा शुरू

Bangladesh Infiltrators को जल्द से जल्द छोड़ना होगा India, Amit Shah का गुस्सा भड़का, बोले- भारत कोई धर्मशाला नहीं है

International Yoga Day पर पूरी दुनिया करेगी योगाभ्यास, Modi ने स्वास्थ्य के प्रति World को किया जागरूक

Viksit Bharat 2047 पर मनसुख मांडविया का बड़ा बयान- Women Power के बिना ये सपना अधूरा है