पटेल-नेहरू से लेकर अनुच्छेद 370 तक...जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कांग्रेस को खूब सुनाया

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

लोकसभा के बाद 16 दिसबंर से राज्यसभा में संविधान पर बहस शुरू हुई। शीतकालीन सत्र समाप्त होने में केवल 4 दिन बचे हैं, सरकार लोकसभा में एक राष्ट्र, एक चुनाव विधेयक पेश करने के लिए तैयार है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा दूसरे दिन बहस को जारी रखा। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल को देश को एकजुट करने का काम सौंपा गया था और मुझे बहुत खुशी हुई कि लंबे समय के बाद मैंने कांग्रेस की ओर से भी सरदार पटेल का नाम सुना। बहुत दिनों के बाद मैंने कांग्रेस के लोगों को महापुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बोलते हुए सुना। उन्होंने 562 रियासतों को एकजुट किया और जम्मू-कश्मीर को तत्कालीन प्रधानमंत्री के लिए छोड़ दिया। 

इसे भी पढ़ें: BJP ने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, सभी को रहना होगा मौजूद

जेपी नड्डा ने कहा कि जब हम संस्कृति की बात करते हैं तो कई लोगों को लगता है कि हम प्रगतिशील नहीं हैं। मैं उनका ध्यान दिलाना चाहता हूं कि संविधान की मूल प्रति पर अजंता और एलोरा की गुफाओं की छाप भी थी। इस पर हमें कमल की छाप भी दिखाई देती है। कमल इस बात को दर्शाता है कि कीचड़ और दलदल से निकलकर आज़ादी की लड़ाई के बाद हम एक नई सुबह के साथ नए संविधान के साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं इसीलिए हमारा संविधान भी हमें कमल से प्रेरणा देता है कि तमाम परेशानियों के बावजूद भी हम लोकतंत्र को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Parliament Winter Session: कुर्सी बचाने के लिए कानून में संशोधन करना ही कांग्रेस का चेहरा, राज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने साधा निशाना

जेपी नड्डा ने कहा कि ये जो त्योहार हम मनाते हैं, ये एक प्रकार से संविधान के प्रति हमारे समर्पण को, संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान करता है... मुझे विश्वास है कि हम इस अवसर का सदुपयोग राष्ट्रीय लक्ष्य की पूर्ति में करेंगे। हम सभी जानते हैं कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है लेकिन जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि यह न केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र है बल्कि यह लोकतंत्र की जननी है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत