Entertainment Top 5 Videos: नेहा कक्कड़ के नागिन डांस से लेकर शाहरुख़ खान के ईद मुबारक तक, देखें आज के वायरल वीडियोज़

By प्रिया मिश्रा | Jul 11, 2022

बॉलीवुड गलियारों से आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर से लेकर शाहरुख खान और एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग अपने सेलेब्स के विडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं। आई नज़र डालते हैं इन 5 वायरल वीडियोज पर -

रणबीर कपूर ने ली सर्वश्रेष्ठ पिता बनने की ट्रेनिंग 

हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली से सर्वश्रेष्ठ पिता बनने की ट्रेनिंग लेते नजर आ रहा हैं। वीडियो में रूपाली उन्हें समझा रही हैं कि बच्चे को किस तरह संभाला जाता है। इतना ही नहीं, वीडियो ने रणबीर ने बताया है कि वे एक बेटी के पिता बनना चाहते हैं।

ईद के मौके पर शाहरुख ने किया फैंस का अभिवादन   

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम के साथ फैंस को ईद की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वे अपने घर की बालकनी से फैंस की तरफ हाथ हिलाते और फ्लाइंग किस देते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म पठान जल्द ही रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: माँ बनने के बाद भी खत्म नहीं होने देंगे आलिया भट्ट का करियर, रणबीर कपूर ने बताई आगे की प्लानिंग

नेहा कक्कड़ ने लेट-लेट कर किया डांस 

सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें नेहा को जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में नेहा जमीन पर लेटकर नागिन डांस करती हुई दिख रही हैं। नेहा का यह वीडियो उनके किसी करीबी के जन्मदिन पार्टी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

मुंबई के ट्रैफिक पुलिस वाले का वीडियो वायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस मैन को बॉलीवुड गाना गाते देखा जा सकता है। वहीं लोग उसकी आवाज पर जमकर थिरक रहे हैं। नेटीजेंस को यह वीडियो काफी पसंद आया है।

आरती दहिया का डांस वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर डांसर आरती दहिया का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सलवार सूट पहने स्टेज पर ठुमके लगाते दिख रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग आरती की तुलना सपना चौधरी से कर रहे हैं। दोनों के डांस करने का अंदाज काफी मिलता है।

प्रमुख खबरें

आपकी महंगी Lipstick टूट गई? फेंकें नहीं, इस Beauty Hack से मिनटों में बनाएं Brand New

Hast Rekha: छठी उंगली सिर्फ Lucky Charm नहीं, Palmistry से जानें ऐसे लोगों की Secret Personality

Assam में ऐतिहासिक कदम! विधानसभा में पेश हुआ Uniform Civil Code Bill, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

पीएम मोदी के साथ हो सकती थी अनहोनी! बेंगलुरु में सुरक्षा में महा-चूक, काफिले के रास्ते में बिछे थे बारूद