Lok Sabha Election results: स्मृति ईरानी से लेकर आरके सिंह तक..., चुनावी दंगल में मोदी के ये मंत्री हो गए चित

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

2024 के लोकसभा चुनाव नतीजे कितने बड़े आश्चर्य वाले रहे, एग्जिट पोल के नतीजों ने भगवा खेमे के '400-पार' के नारे को पूरी तरह से खारिज कर दिया। सत्तारूढ़ दल 300 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। कई भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​राजीव चंद्रशेखर, अजय मिश्रा टेनी और अर्जुन मुंडा हार चुके हैं। स्मृति ईरानी, ​​​​जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को हराकर अमेठी लोकसभा सीट जीती थी, गांधी परिवार के करीबी कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से 1.39 लाख से अधिक वोटों से हार गईं।

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर शाम कांग्रेस के तीन बार के सांसद शशि थरूर से 15,000 से अधिक वोटों से पीछे रह गए। मतगणना के शुरुआती घंटों में चंद्रशेखर 24,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे थे। कर्नाटक के बीदर में केंद्रीय उर्वरक मंत्री भगवंत खुबा कांग्रेस के सागर ईश्वर खद्रे से 1.28 लाख वोटों से हार गए। उत्तर प्रदेश के चंदौली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडे समाजवादी पार्टी के बिजेंद्र सिंह से 21,000 वोटों से हार गए। 

इसे भी पढ़ें: Raipur सीट पर भाजपा के Brijmohan Aggarwal पांच लाख से अधिक मतों से आगे

बंगाल की लड़ाई में बीजेपी के दो केंद्रीय मंत्री ममता की पार्टी से हार गए। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी कोलकाता दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस की माला रॉय से 1.8 लाख वोटों से हार गईं। कूचबिहार में, युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक टीएमसी के जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया से 39,000 वोटों से हार गए। एक अन्य वरिष्ठ नेता जो विजेताओं की सूची में जगह नहीं बना सके, वे हैं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, जो बुहार के आरा से सीपीआईएमएल के सुदामा प्रसाद से लगभग 55,000 वोटों से हार गए। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला