R Madhavan Birthday: South से लेकर Bollywood तक राज, 7 भाषाओं में फिल्में कर बने Pan-India Star

By अनन्या मिश्रा | Jun 01, 2026

फिल्मी दुनिया के शानदार अभिनेता आर माधवन आज यानी की 01 जून को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई कमाल की फिल्में की हैं। लेकिन उनका यह सफर इतना भी आसान नहीं रहा है। आर माधवन ने 26 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक दौर था जब अभिनेता को 100 रुपए फीस मिली थी। लेकिन आज अभिनेता आर माधवन एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर आर माधवन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी करियर

साल 1966 में आर माधवन को मॉडलिंग की शुरूआत की थी। जिसके बाद आर माधवन को उनके करियर का पहला ऐड मिला। जिसके लिए उनको सिर्फ 100 रुपए फीस मिली थी। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत तमिल फिल्मों से की थी। अभिनेता को पहला ब्रेक मणितरत्नम की फिल्म 'अलाई पायुथे' से मिली। जोकि साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उनको साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया। वहीं फिल्मों में आने से पहले अभिनेता ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया था।

वहीं साल 2001 में फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इससे अभिनेता का 'मैडी' कैरेक्टर फेमस हुआ था। अभिनेता आर माधवन ने हिंदी और तमिल के अलावा कुल 7 भाषाओं में काम किया है। अभिनेता ने 'थ्री इडियट्स', 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट', 'शैतान' और 'धुरंधर' जैसी शानदार फिल्में की थीं।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi