G Kishan Reddy Birthday: Telangana से Modi Cabinet तक, जानें G Kishan Reddy के जमीनी नेता से केंद्रीय मंत्री बनने का सफर

By अनन्या मिश्रा | May 15, 2026

प्रमुख भारतीय राजनेता और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जी किशन रेड्डी आज यानी की 15 मई को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह साल 2024 से भारत सरकार में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होंने साल 2019-2024 तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और बाद में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के रूप में भी अपनी सेवा दी है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर जी किशन रेड्डी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

सियासी सफर

बता दें कि उन्होंने राजनीति करियर की शुरुआत जनता पार्टी में युवा वर्कर के रूप में की थी। फिर साल 1980 में वह भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के दौरान इसमें शामिल हुए थे। जी किशन रेड्डी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ चलाए गए आंदोलन से प्रेरित होकर राजनीति में आए थे। देश में लगे आपातकाल के कारण वह कांग्रेस से खफा थे, इस वजह से वह जनता पार्टी से जुड़ गए।

जी किशन रेड्डी सांसद बनने से पहले तीन बार विधायक रहे हैं। इसके अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से फ्लोर लीडर की जिम्मेदारी को संभाला है। युवा नेता के तौर पर शुरुआत करने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए। उनको आंध्र प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद जी किशन रेड्डी को आंध्र प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा का प्रेसिडेंट भी बनाया गया।

साल 2004 से लेकर 2014 तक जी किशन रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। वहीं साल 2019 और 2024 में वह सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। फिर जून 2024 में उनको कोयला मंत्रालय औऱ खान मंत्रालय का प्रभार मिला। जी किशन रेड्डी अपनी जमीनी पकड़ और संगठनात्मक कौशल के लिए जाने जाते हैं।

प्रमुख खबरें

समुद्री डकैती जैसा अपराध...भारत के जहाज पर हमला देख भयंकर भड़का UAE

Assam CM हिमंत बिस्वा सरमा की गारंटी, Election Manifesto का हर वादा पूरा करेंगे

World Family Day 2026: वैश्विक संकटों के दौर में परिवार ही रिश्तों की अंतिम शरणस्थली

Rajinikanth ने सुनाया बेंगलुरु आश्रम से जुड़ा वो किस्सा, जिसने चूर-चूर कर दिया था उनके सुपरस्टार होने का अहंकार