Thanesar सीट से भाजपा ने नायब सैनी कैबिनेट में मंत्री और वर्तमान विधायक Subhash Sudha पर फिर जताया भरोसा

By Prabhasakshi News Desk | Sep 09, 2024

हरियाणा के थानेसर से वर्तमान विधायक सुभाष सुधा को भारतीय जनता पार्टी ने फिर से विधानसभा का टिकट दिया है। इस घोषणा के बाद से न केवल समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है बल्कि वे प्रदेश में एक पंजाबी नेता के रूप में भी उभरे हैं। उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बेहद करीबी और पंजाबी नेता होने का फायदा मिला है। उनको टिकट मिलने के बाद ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। तो जमकर मिठाई भी बांटी गई। देर रात तक आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के बाद वे इनेलो में शामिल हो गए थे, जिसके बाद वे कांग्रेस में चले गए थे। वर्ष 2014 के चुनावों से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए थे और इसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारा था। वे विधायक बने और इसके बाद वर्ष 2019 में फिर थानेसर से ही भाजपा विधायक बनने का उन्हें मौका मिला। विधायक सुभाष सुधा का पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय है। जहां वे खुद दो बार विधायक बन रह हैं। तो उनके बेटे साहिल सुधा भाजपा युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं। कुछ माह पहले ही वे भाजपा युवा जिलाध्यक्ष बनाए गए तो करनाल के प्रभारी भी रह चुके हैं। सुभाष सुधा की पत्नी उमा सुधा कई प्लान से नगर परिषद की चेयरमैन रही हैं और परिषद की वही निवर्तमान चेयरमैन हैं।

प्रमुख खबरें

हूती लड़ाकों के हमले के बाद रियाद की उड़ानें ठप: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर तक रद्द कीं फ्लाइट्स

लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश: शादी के नाम पर दूल्हों को चूना लगाने वाली 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

ISIS module मामले में NIA कोर्ट के जज को धमकी, अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी पेशी

Starlink लाइसेंस पर तकरार, Elon Musk ने पूछा क्या Ambani हैं असली बॉस