Epstein Files से Adani डील तक, Rahul Gandhi ने PM Modi को घेरा, कहा- 'आपने देश बेच दिया'

By अंकित सिंह | Feb 23, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने नवीनतम पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एपस्टीन फाइलों से जुड़े मामलों और हाल ही में संपन्न हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के कारण संसद सत्र में भाग नहीं लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि एपस्टीन फाइलों में आपका, आपके मंत्री का और आपके मित्र का नाम एक साथ आना, ऐसे जघन्य अपराधी से जुड़ाव - यह शर्मनाक है।"

राहुल गांधी ने एक बार फिर दावा किया कि मोदी उद्योगपति अनिल अंबानी और अडानी के लिए जो उचित समझते हैं, वही करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया - ये शर्म की बात है। पूरा देश जानता है, अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है - क्योंकि वो BJP और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। 14 महीनों से उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई - ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अडानी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे - एक इंच पीछे नहीं हटेंगे।

प्रमुख खबरें

PMLA Case में Nayan Raheja की अग्रिम जमानत अर्जी का ED ने किया विरोध, 6 अक्टूबर को अगली सुनवाई

Goa CEO ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट, SIR के छूटे 97 में से 88 Form 6 आवेदन स्वीकार

सुलतानपुर MP-MLA Court में Rahul Gandhi मानहानि मामले की सुनवाई अब 6 अक्टूबर को होगी

4 साल बाद पंजाब को मिलेगा रेगुलर DGP, High Court ने सरकार से मांगा हलफनामा