हिजाब पर सबसे पहले बैन लगाने वाले कॉलेज की विकास समिति के अध्यक्ष का बीजेपी ने काटा टिकट, Udupi से ही पहली बार शुरू हुआ था विवाद

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महज एक महीना बाकी है और ज्यादातर प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने 189 उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित पहली सूची जारी की। 189 उम्मीदवारों में 52 नए चेहरे हैं जिन्हें टिकट दिया गया है। सूची में ओबीसी समुदाय से 32, अनुसूचित जाति से 30 और अनुसूचित जनजाति समुदाय से 16 उम्मीदवार शामिल हैं। सूची में 31 पीएचडी धारक और 31 उम्मीदवार हैं जिनके पास स्नातकोत्तर डिग्री है। कर्नाटक में बीजेपी ने अपने मौजूदा 11 विधायकों के टिकट काट दिए हैं और उनकी जगह नए चेहरे उतारे हैं।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप