निराश सुनील छेत्री ने कहा, हार को स्वीकार करना बेहद मुश्किल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2019

गुवाहाटी। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन में गुरुवार को यहां ओमान के खिलाफ बढ़त बनाने के बावजूद भारत की हार के बाद कहा कि इसे स्वीकार करना मुश्किल है। छेत्री के गोल से 1-0 की बढ़त बनाने के बावजूद भारत को घरेलू चरण के इस मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

छेत्री ने कहा, ‘‘इसे पचाना मुश्किल है। मुझे लगता है कि हम दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। अगर हम ओमान जैसी टीम को गेंद देते रहेंगे तो चीजें आसान नहीं होंगी। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। लड़कों ने काफी अच्छी टक्कर दी।’’ कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि वह पहले मैच से बेहतर नतीजे के हकदार थे।

प्रमुख खबरें

Vrindavan Prem Mandir जाने वाले सावधान, लापरवाही पर लगेगा Fine, जानें 3 जरूरी Rules

JPSC-JSSC छात्रों का उग्र Protest: पुलिस ने किया आंसू गैस का इस्तेमाल, देवेंद्र महतो बोले- वायु को कोई नहीं रोक सकता

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात