फ्रुविरतोवा ने पोडोरोस्का को हराकर चेन्नई ओपन के फाइनल में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2022

चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुविरतोवा ने शनिवार को यहां चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए 250 टेनिस टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की नादिया पोडोरोस्का को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सत्रह साल की दुनिया की 130वें नंबर की खिलाड़ी फ्रुविरतोवा ने पोडोरोस्का को दो घंटे और 53 मिनट में 5-7, 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए टूर स्तर की प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। करीबी सेमीफाइनल मुकाबले में निर्णायक सेट में फ्रुविरतोवा ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण अंक जीते।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस