देश ही नहीं विदेश में भी मोदी से पंगा लेकर राजनेता गंवा रहे अपनी साख और साहस, पीएम पद के बाद अब राजनीति से भी ट्रूडो का संन्यास!

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2025

नरेंद्र मोदी का डंका देश में तो पिछले एक दशक से लगातार बज ही रहा है। उनके सामने कोई भी विरोधी टिक नहीं पाता है। लेकिन नरेंद्र मोदी का डंका दुनियाभर की चौपालों पर भी बजने लगा है। देश ही नहीं विदेश में भी मोदी से पंगा लेकर राजनेता अपनी साख और साहस दोनों गंवाते नजर आ रहे हैं। 6 जनवरी का दिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो मीडिया के सामने आए और अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। अब जस्टिन ट्रूडो के बड़े ऐलान के बाद उनके राजनीतिक मर्सिया लिखे जाने की कवायद भी शुरू होने लगी है। दरअसल, कनाडा के निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि वह अगला संघीय चुनाव नहीं लड़ेंगे। कहा जा रहा है कि यह ट्रूडो के करियर का आश्चर्यजनक अंत है, जिन्हें एक दशक पहले एक युवा, ऊर्जावान नेता के रूप में जाना जाता था।

इसे भी पढ़ें: Trudeau का अमेरिकी उपभोक्ताओं से ट्रंप की शुल्क लगाने की धमकियों के नुकसान पर विचार करने का आग्रह

ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्रियों और अमेरिका में कनाडा के राजदूत और कुछ संघीय कैबिनेट मंत्रियों से भी मुलाकात की। यह इस बात पर चर्चा करने के लिए किया गया था कि कनाडा ट्रम्प की टैरिफ धमकियों का जवाब कैसे देगा। ट्रूडो ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि (सस्केचेवान प्रीमियर) स्कॉट (मो) और (ओंटारियो प्रीमियर) डौग (फोर्ड), और कुछ लोग जो कुछ समय से आसपास रहे हैं, इस टीम कनाडा दृष्टिकोण में, इन वार्तालापों में असाधारण रूप से अमूल्य रहे हैं। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि कैसे सभी ने कनाडा को प्राथमिकता दी।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन