अगले दो साल के लिये फिर से तैयार करना चाहिए एफटीपी : मोहम्मद अजहरुद्दीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

पूर्व भारतीय कप्तान और अब प्रशासक मोहम्मद अजहरूद्दीन का मानना है कि सभी बोर्ड को बैठक करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर को फिर से तैयार करना चाहिए क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार खेल संभव नहीं हैं। हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष अजहरूद्दीन का इसके साथ ही मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों दोनों के लिये महत्वपूर्ण है और इसलिए भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में बदलाव भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: अवकाश पर भेजने के बावजूद अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन देगा शैफील्ड

भारत में इस महीने के आखिर लॉकडाउन बढ़ने की संभावना है और ऐसे में आईपीएल का अनिश्चितकाल तक स्थगित होना निश्चित है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से 24 मई के बीच खेला जाना था। अजहर ने कहा, ‘‘अगर उन्हें आईपीएल के लिये जगह बनानी है तो पूरे कार्यक्रम को बदलने की जरूरत पड़ेगी। यह एक विकल्प है। या तो फिर वर्तमान कार्यक्रम पर ही बने रहो और जिस टूर्नामेंट का समय बीत गया उसे भूल जाओ। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका मतलब सभी हितधारकों को बड़ा नुकसान होगा जो कि व्यावहारिक नहीं है। ’’

इसे भी पढ़ें: युवराज से सहमत हूं, मौजूदा भारतीय टीम में आदर्श खिलाड़ियों की कमी: गौतम गंभीर

हैदराबाद क्रिकेट संघ को सनराइजर्स हैदराबाद के सात मैचों की मेजबानी करनी है। अजहर ने कहा, ‘‘इसलिए मैं एफटीपी में पूर्ण परिवर्तन की उम्मीद कर रहा हूं ताकि हम उसमें आईपीएल को भी फिट कर सकें। मुझे लगता है कि सभी बोर्ड इस पर सहमत होंगे क्योंकि हर कोई प्रभावित हो रहा है। निश्चित तौर पर बीसीसीआई सबसे अधिक प्रभावित होगा। ’’ आईपीएल इतना अधिक महत्वपूर्ण है कि जोस बटलर और पैट कमिन्स जैसे विदेशी खिलाड़ियों ने भी साल के किसी भी समय में इस टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जतायी है। अजहर ने कहा, ‘‘कोई भी आईपीएल को न नहीं कहेगा। विदेशी खिलाड़ी भी नहीं। आईपीएल पर इतने अधिक लोगों की आजीविका निर्भर है। ’’ तीन विश्व कप में भारत की अगुवाई करने वाले अजहर को नहीं लगता कि आस्ट्रेलिया में अक्टूबर नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप पर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि टी20 विश्व कप पर असर पड़ेगा। यह अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में शुरू होगा और अगर तब तक चीजों में सुधार हो जाता है तो फिर टी20 विश्व कप होगा। ’’ अजहर ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से मेरी निजी राय है क्योंकि आप विश्व कप से छेड़छाड़ नहीं कर सकते। आईपीएल को आपको किसी अन्य समय में आयोजित करना होगा।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका