भगोड़े मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी, भारत ने तेज की प्रत्यर्पण प्रक्रिया

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2025

भगोड़े मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। हम उसके प्रत्यर्पण पर बेल्जियम पक्ष के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि हमारे प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। हम उसके प्रत्यर्पण पर बेल्जियम पक्ष के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत के सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोपी भारतीय जौहरी मेहुल चोकसी को 14 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Mehul Choksi पर फ्लैटों के रखरखाव का 63 लाख रुपये और नवीनीकरण का 95 लाख रुपये बकाया, सोसायटी सदस्य का दावा

बेल्जियम की संघीय लोक न्याय सेवा ने ‘पीटीआई’ को भेजे ईमेल में पुष्टि की है कि चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। इसमें कहा गया उसे आगे की न्यायिक कार्यवाही के लिए हिरासत में रखा गया है। उसको कानूनी सहायता के लिए वकील की पहुंच सुनिश्चित की गई है। यह भी कहा गया कि भारतीय अधिकारियों ने चोकसी के लिए प्रत्यर्पण अनुरोध किया है। चोकसी (65) नवंबर 2023 में चिकित्सा उपचार के लिए बेल्जियम गया था, जिसके बाद से वह वहीं था। उसे पिछले साल वहां देखा गया था।  

मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर विस्तार का अधिकांश हिस्सा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से लिए गए ऋणों के माध्यम से वित्तपोषित किया गया था। सीबीआई और ईडी की जांच के अनुसार, 2014 से 2017 के बीच, इन ऋणों को चुकाने के बजाय, दोनों ने धोखाधड़ी से मुंबई में पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा से लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग (LoU) प्राप्त किए।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम