नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर घूम रहा, मोदी है तो मुमकिन हैः कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2019

अरबों रुपये की बैंक जालसाजी के आरोपी नीरव मोदी के लंदन में रहने और वहां की सड़कों पर सरेआम घूमने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये लूटकर ऐशगाह में जिंदगी बिताना इस सरकार में ही मुमकिन है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'देश के 23,000 करोड़ रुपये लूट कर ले जाओ, बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ, फिर प्रधानमंत्री के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ, लंदन में 73 करोड़ रुपये के ऐशगाह में ज़िंदगी बिताओ। बुझो, मैं कौन हूँ, अरे छोटा मोदी, और कौन!' उन्होंने आरोप लगाया, 'जब मोदी भए कोतवाल, तो डर काहे का। मोदी है तो मुमकिन है!' 

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के एक बड़े अखबार ने अपनी खबर में दावा किया है कि नीरव मोदी लंदन में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहता है और वहां की सड़कों पर घूमता है। अखबार की ओर से जारी एक वीडियो में दिख रहा है कि रिपोर्टर के सवालों पर नीरव ने बार-बार कहा कि 'नो कमेंट'।

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट