By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2025
आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के मामले में वांछित तथा इंटरपोल रेड नोटिस का सामना कर रही एक भगोड़ा आरोपी को बृहस्पतिवार को सऊदी अरब से भारत भेज दिया गया।
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से 9.10.2025 को सऊदी अरब से वांछित भगोड़ा मनकंदथिल थेककेथी उर्फ शीला कल्याणी की वापसी का सफलतापूर्वक समन्वय किया।’’ उन्होंने कहा कि थेक्केथी आपराधिक षड्यंत्र और धोखाधड़ी से संबंधित मामले में सीबीआई को वांछित थी।