2021 में मनोरंजन का फुलडोज लेकर आ गया हिंदी सिनेमा , ये 10 फिल्में होंगी रिलीज

By रेनू तिवारी | Jan 01, 2021

साल 2020 बॉलीवुड के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ है। नये साल से सिनेमा को काफी उम्मीदें हैं। साल 2020 में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया। हालात में सुधार के बाद भी परिस्थितियों में कोई सुधार नहीं आया। हॉल खुलने के बाद भी कोई बड़ी फिल्म पर्दे पर रिलीज नहीं हुई। नये साल में अब उम्मीद है कि दर्शकों को मनोरंजन का फुल डोज दिया जाएगा। बड़े पर्दे पर कई बड़ी फिल्में 2021 में रिलीज होंगी। आइये आपको बताते हैं कि 2021 में कौन भी फिल्म रिलीज के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या मिल गया है अनन्या पांडे को उनका प्यार? ईशान खट्टर मना रही है मालदीव में न्यू ईयर वेकेशन 

 1- रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे।

2- रणवीर सिंह की फिल्म 83 भी रिलीज होगी। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक है।

3- केजीएफ, लंबे समय से केजीएफ चैप्टर 2 का इंतजार हो रहा है। फिल्म का टीजर 15 जनवरी को रिलीज होगा। फिल्म 2021 मार्च तक रिलीज होगी।

4- सलमान खान की फिल्म राधे भी पिछले साथ रिलीज नहीं हुई थी। अब यह पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार हैं। उम्मीद है इस फिल्म को फरवरी में रिलीज किया जाएगा।

5-  फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल की फिल्म तूफान भी हॉल में 2021 में रिलीज होगी।

6- लाल सिंह चढ्ढा को 2020 में रिलीज किया जाना था लेकिन आमिर खान ने फिल्म में कोरोना वायरस के कुछ सीन री-शूट करने थे जिसकी वजह से अब फिल्म को 2021 दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।

7- राधे-श्याम- प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म भी इसी साल रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर जारी किया जा चुका हैं।

8- जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और अजय देवगन की फिल्म आर.आर.आर को भी 2021 में रिलीज किया जाना है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

9- बॉब बिस्वास- अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। फिल्म के जल्द रिलीज की संभावना है।

10- रश्मि रॉकेट- तापसी पन्नू की फिल्म की शूटिंग जोरो पर है। फिल्म से जुड़ी काफी बातें तापसी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।  

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Valentines Week पर पाएं Trending Korean Glass Skin, ये घरेलू उपाय देगा Instant Glow

China को जमीन, US को बाजार! Akhilesh Yadav ने केंद्र की विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

BJP में गए Ravneet Bittu को Rahul Gandhi ने कहा गद्दार, मिला देश का दुश्मन वाला जवाब

BLA के हमलों से कांपा Pakistan, रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने मानी हार, कहा- इतने बड़े इलाके को संभालना सेना के बस की बात नहीं