मौलिक अधिकारों पर हमला हो रहा लेकिन सरकार को प्रगतिशील विचारधारा की परवाह नहीं: पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2024

वरिष्ठ नेता शरद पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश में मौलिक अधिकारों पर हमला हो रहा है और सरकार को प्रगतिशील विचारधारा की कोई परवाह नहीं है। कोल्हापुर में, दिवंगत वामपंथी नेता गोविंद पानसरे के स्मारक का अनावरण करने के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए, पवार ने कहा कि प्रतिगामी शक्तियों के खिलाफ एकजुट रुख अपनाया जाना चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब संसद सत्र के दौरान जनता के मुद्दों पर चर्चा होती है तो वह उच्च सदन (राज्यसभा) में सिर्फ 20 मिनट बिताते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार ने आरोप लगाया, आज सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है, स्वतंत्र आवाज को दबाया जा रहा है। स्वतंत्र लेखन पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और समाचार चैनलों को अवरुद्ध किया जा रहा है। इसका मतलब है कि सत्ता में बैठे लोगों को मौलिक अधिकारों पर हमलों को लेकर कोई परवाह नहीं है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा