जहांगीरपुरी हिंसा में हुई बाहर से फंडिंग? क्या है आरोपियों का बंगाल कनेक्शन

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2022

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी अंसार और असलम 2 दिनों की पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस आरोपी अंसार की कुंडली खंगालने में लगी है। पुलिस को अंसार के कॉल डिटेल का इंतजार है। इसके साथ ही  हिंसा के सभी आरोपियों के अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। पुलिस बाहर से फंडिंग मिलने के एंगल से भी जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस दिल्ली से बंगाल तक दबिश डाल रही है। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 25 लोग गिरफ्तार, अमित शाह ने दिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दो मुख्य आरोपियों सोनू शेख और अंसार शेख के पास से बीएमडब्ल्यू सहित अन्य लग्जरी कारें मिली हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं जो अब राष्ट्रीय राजधानी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि गृहनगर हल्दिया में सोनू और अंसार एक समृद्ध पृष्ठभूमि से आते हैं जिसे उन्होंने स्क्रैप व्यवसाय चलाकर हासिल किया है।

प्रमुख खबरें

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल

Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार की जोड़ी Asian Games के सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का