लोकसभा में बैठी राज्यसभा सांसद छाया वर्मा को एम वेंकैया नायडू ने दिया मजेदार जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2020

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सदस्य मंगलवार को उस समय अपनी हंसी नहीं रोक सके जब सभापति एम वेंकैया नायडू ने लोकसभा गैलरी में बैठीं कांग्रेस सदस्य छाया वर्मा से कहा कि उन्होंने सदस्य की पदावनति नहीं की है। मंगलवार को सुबह राज्‍यसभा में शून्यकाल के दौरान सभापति नायडू ने छाया वर्मा का नाम लिया ताकि वह अपना मुद्दा उठा सकें। नायडू ने फिर पूछा- ‘‘छाया जी, कहां हैं?’’ इस पर छाया वर्मा ने कहा, ‘‘ सर, मैं श्रीमती छाया वर्मा, लोकसभा गैलरी से बोल रही हूं। वैसे मैं राज्‍यसभा की सदस्‍य हूं।’’ 

प्रमुख खबरें

Air Chief Marshal Ashutosh Dixit का VAYU विजन, ड्रोन और एआई से बदलेगी भारतीय वायु सेना की ताकत

Diljit Dosanjh के Delhi Concert में उमड़ी भारी भीड़, JLN Stadium में हुआ पहला शो

IAF प्रमुख Ashutosh Dixit ने तय की प्राथमिकताएं, VAYU विजन के तहत लड़ाकू क्षमता बढ़ाने पर जोर

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने October में शेयर बाजार से निकाले 34,843 करोड़ रुपये