AI नहीं छीनेगा Jobs! इन Top Sectors में बनाएं शानदार Career, भविष्य होगा सुरक्षित

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 13, 2026

आजकल सबसे ज्यादा अफवाह यही फैल रही है कि AI हम सब की नौकरी खा रहा है। आने वाले समय लोगों की नौकरियां खतरे में होगी। गौरतलब है कि जबसे AI यानी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आया है, तभी से हर किसी के मन में करियर को लेकर काफी चिंता बढ़ चुकी है।

इसलिए लोगों को एआई को नौकरियां खत्म करने वाला पहलू समझने के बजाय इसे एक नया अवसर के रुप में देखें। वैसे यह नौकरियों को कम नहीं कर रहा, बल्कि नए करियर अवसरों के दरवाजे को ओपन कर रहा है। आइए आपको बताते हैं ऐसे करियर ऑप्शन, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं।

हेल्थकेयर और मेडिकल सेक्टर

गौरतलब है कि एआई से इलाज नहीं किया जा सकता है। हेल्थ सेक्टर एक ऐसा क्षेत्र, जहां कुछ जगहों पर एआई मदद कर सकता है, लेकिन डॉक्टर, नर्स और मेडिकल एक्सपर्ट की जगह नहीं ले सकता है। इसलिए किसी भी मरीज की हालत को समझने के लिए और सही फैसला लेने के लिए इलाज और डॉक्टर की जरुरत पड़ती है। वैसे यह जिम्मेदारी इंसानी अनुभव से ही संभव है।

AI और मशीन लर्निंग से जुड़े करियर

अगर आप एआई को नुकसान समझने की जगह पर आप इसमें अपना फायदा देखेंगे, तो बेहतर होगा। AI इंजीनियर, मशीन लर्निंग और AI ट्रेनर जैसे क्षेत्र में आप अपना करियर बना सकती हैं। दरअसल, हर किसी को सही तरीके से एआई इस्तेमाल करना नहीं आता है। यदि आप इसमें एक्सपर्ट बन जाएंगे, तो आप इसका फायदा उठाकर इस क्षेत्र में नौकरी पा सकते हैं।

लॉ और लीगल सर्विसेज

एआई के हेल्प से आप कानूनी दस्तावेज के बारे में आसानी से जान सकते हैं, लेकिन एआई कोर्ट जाकर जज के सामने तर्क नहीं रख सकता है। किसी भी मामले को किस तरह से बताना है और कैसी रणनीति बनाई जाए, जिससे मुजरिम को सजमा मिल सके। इसके लिए वकील की मदद होती है। वैसे हर कानूनी मामला अलग परिस्थितियों से जुड़ा होता है, जिसमें एआई मदद नहीं कर पाएगा।

इसके अतिरिक्त डिफेंस और सुरक्षा सेवाओं के लिए एआई की मदद नहीं ली जा सकती है। इतना ही नहीं, कोई भी युद्ध या प्रदर्शन एआई की मदद से नहीं रोका जा सकता है। आपको समझना होगा कि ऐसे क्षेत्र हैं जहां इंसानी निर्णय और नेतृत्व की जररुत पड़ती है, वहां कभी एआई जगह नहीं ले सकता। 

प्रमुख खबरें

Fashion का नया Trend बने Balloon Sleeve Tops, पार्टी में देंगे परफेक्ट Glamorous Look

Prabhasakshi NewsRoom: Baba Ramdev के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर मचा घमासान, Salman Khurshid ने याद दिलाया संविधान

Hema Malini की बायोपिक में ड्रीम गर्ल बनेंगी Deepika Padukone? आलिया-करीना के बजाय सीनियर एक्ट्रेस ने जताई अपनी पसंद

IMD Heavy Rain Alert | मौसम विभाग ने दिल्ली-UP और बिहार समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, जानें अगले 4 दिनों का हाल