जी-20: दिल्ली पुलिस ऑनलाइन हेल्प डेस्क व एम्बुलेंस सहायता नियंत्रण कक्ष स्थापित करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2023

दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए विस्तृत यातायात व्यवस्था के हिस्से के रूप में अपने वेबसाइट के माध्यम से एक ऑनलाइन हेल्प डेस्क स्थापित करेगी। विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही एक परामर्श जारी किया जाएगा। यादव ने कहा, “भारतीयों के रूप में यह गर्व की बात है कि हम इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। हमारे लिए भी यह गर्व की बात है कि हम राष्ट्राध्यक्षों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए पुलिस और यातायात सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, हम इसे एक चुनौती के रूप में लेते हैं। हमने विस्तृत व्यवस्था की है और एक विस्तृत यातायात परामर्श तैयार किया गया है और इसे जल्द ही जारी किया जाएगा।

हम एक विशेष एम्बुलेंस सहायता नियंत्रण कक्ष भी स्थापित करेंगे और एम्बुलेंस की आवाजाही में मदद करने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन जारी करेंगे।” वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारी तैनाती 20 यातायात चौराहों पर होगी। हमारा मानना है कि इन चौराहों से एम्बुलेंस की आवाजाही होगी। जरूरत पड़ने पर ‘ग्रीन कॉरिडोर’ प्रदान करने के लिए मोटरसाइकिलें भी तैनात की जाएंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर आठ-10 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंगलवार कोमंजूरी दे दी। शहर के सभी स्कूल, साथ ही दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कार्यालय तीन दिनों के दौरान बंद रहेंगे। नई दिल्ली पुलिस जिले के अधिकार क्षेत्र में स्थित बैंक और वित्तीय संस्थान सहित सभी वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी आठ-10 सितंबर के बीच बंद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है