G-20 Summit: गाला डिनर से शुरुआत, 40 प्रतिनिधिमंडल लेंगे भाग, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2023

2 मार्च को दिल्ली में जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में काफी अहम देश शामिल हो रहे हैं। भारत ने पिछेल वर्ष एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली है। बता दें कि जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और दुनिया की आबादी के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि जी-20 के अंतर्गत विदेश मंत्रियों की बैठक कल 2 मार्च को होगी, जिसकी शुरुआत आज रात गाला डिनर से होगी। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: राहुल और जयशंकर के बीच छिड़ी जुबानी जंग, चीन को लेकर राहुल ने देशभक्ति पर उठाए सवाल, विदेश मंत्री ने 1962 युद्ध की दिलाई याद

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में कोमोरोस के विदेश मंत्री और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष दोहीर धोलकमल का स्वागत कर प्रसन्न हूं। उन्हें आश्वस्त किया कि भारत की जी20 अध्यक्षता वैश्विक दक्षिण के विषयों को प्राथमिकता देगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड कासाउबोन से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: घर पर Herbal Pedicure और Sugar Scrub से पैरों को बनाएं खूबसूरत और मुलायम

Asian Games 2026 में भारत को Shooting और Archery में मिले Gold, PM Modi ने दी बधाई

Piyush Goyal ने US कंपनियों को दिया भारत में Investment और MSME पार्टनरशिप का न्योता

सावधान! Electricity Bill में जुड़कर आयेगी बकाया Traffic Challan राशि, नहीं भरा जुर्माना तो कटेगी लाइट!