Kharge के बयान पर जी किशन रेड्डी बोले- परिवार के लिए काम करती है कांग्रेस, आजादी के बाद जनसंघ के अध्यक्ष ने दिया बलिदान

By अंकित सिंह | Dec 20, 2022

अलवर की एक सभा में भाजपा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुछ ऐसा बयान दे दिया था जिसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी लगातार उन पर हमले कर रही है। संसद में भी आज खड़गे के बयान को लेकर हंगामा देखने को मिला। भाजपा के केंद्रीय मंत्री लगातार मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार कर रहे हैं। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने दावा किया है कि आजादी के बाद एक राजनीतिक दल के किसी नेता ने कोई भी बलिदान दिया है तो भाजपा के जनसंघ के अध्यक्ष ने दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार के लिए काम करती है और भाजपा देश के लिए काम करती है। 

खड़गे के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि जब आर्टिकल 370 को लागू किया था तो इसके खिलाफ हमारी पार्टी के फाउंडर अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद एक राजनीतिक दल के किसी नेता ने कोई भी बलिदान दिया है तो भाजपा के जनसंघ के अध्यक्ष ने दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार के लिए काम करती है और भाजपा देश के लिए काम करती है। हम देश के लिए मर-मिटने के लिए तैयार हैं। हमें कांग्रेस पार्टी नेतृत्व से कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जिस भाषा का प्रयोग मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया है वो आज की कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति का परिचायक है। चाहे 1962 का युद्ध हो, 40,000 स्क्वायर किलोमीटर अक्साई चिन के नाम पर चीन को उपहार देने का काम हो या बॉडर पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित न करना हो। 

इसे भी पढ़ें: Ashok Gehlot और Sachin Pilot के बीच हो गई सुलह! बंद कमरे में दोनों नेताओं के साथ राहुल की क्या हुई बात

खड़गे ने क्या कहा था

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि देश की खातिर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कुर्बानी दे दी और पूछा “हमारी पार्टी के नेताओं ने जान दी है, तुम (भाजपा) ने क्या किया? आपके घर देश के लिये कोई कुत्ता भी मरा है?.. क्या किसी ने कुर्बानी दी है? नहीं। लेकिन फिर भी वे देशभक्त और हम कुछ भी बोलेंगे तो देशद्रोही।” उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को इस तरीके से खत्म कर रहे हैं.. कभी कातिल बदलते हैं... कभी खंजर बदलता है.. ये लोग लोकतंत्र को, संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। माफी को लेकर खड़गे ने कहा कि राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं सदन के बाहर था। मैंने जो कहा वह राजनीतिक रूप से सदन के बाहर था, भीतर नहीं। उस पर यहां चर्चा करने की जरूरत नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand के Hazaribagh में बड़ा Encounter, सुरक्षाबलों ने 4 खूंखार Maoist को किया ढेर

Mexican Fish Taco में लगाएं देसी तड़का, इस Quick Recipe से डिनर बनेगा शानदार

Delhi में पहली बार CAPF Leadership Conference, PM Modi करेंगे अध्यक्षता, सुरक्षा पर होगा महामंथन

Women Reservation पर Lok Sabha में गरजे Amit Shah, INDI गठबंधन बन रहा है रोड़ा