G20 Summit 2023 की होने जा रही शुरुआत, जानें किस मेहमान को कौन से नेता करेंगे रिसीव

By रितिका कमठान | Sep 07, 2023

भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर तैयारियां पूर हो चुकी है। अब सिर्फ मेहमानों के आने का इंतजार पूरा भारत कर रहा है ताकि विदेशी मेहमान भारत की मेहमान नवाजी देख का आनंद ले सकें। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण कुमार जगन्नाथ सात सितंबर को दिल्ली आ चुके है। 

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले 20 देशों के मेहमानों व आमंत्रित देशों के मेहमानों का स्वागत करने व रिसीव करने के लिए कई मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है। अलग अलग देशों के राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव करने के लिए अलग अलग नेता होंगे।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह रिसीव करेंगे। वहीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को केन्द्रीय मंत्री शोभा करांदलाजे, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना को रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल को केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज को केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज को केंद्रीय राज्य मंत्री  बीएल वर्मा, मॉरीशस के पीएम प्रवीण कुमार जगन्नाथ को राज्यमंत्री श्रीपाद येशो नायक, सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग को राज्य मंत्री एल मुरूगन, यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को प्रह्लाद सिंह पटेल, स्पेन के राष्ट्रपति को शांतनु ठाकुर, चीन के पीएम ली कियांग को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह रिसीव करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे तैयारियों की समीक्षा

बता दें कि आसियान सम्मेलन में शिरकत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया से दिल्ली लौट आएंगे। इसके बाद वो जी20 के मुद्दे पर काउंसिल ऑफ मिनिस्टर के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक रात आठ बजे सुषमा स्वराज भवन में होनी है, जिसमें जी20 की तैयारियों की समीक्षा होगी। 

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन आधिकारिक तौर पर नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान के नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र भारत मंडपम में आयोजित होना है। इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष हिस्सा लेंगे। 

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट

Nepal Flood से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 500 लोग लापता

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब