G20 Summit: दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे केंद्र सरकार के कार्यालय

By अंकित सिंह | Aug 24, 2023

कार्मिक मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। भारत इस साल 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को जारी आदेश में कहा गया है कि इस आयोजन की भव्यता और इसमें शामिल पर्याप्त साजो-सामान व्यवस्था को देखते हुए, दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों को 8 सितंबर, 2023 से 10 सितंबर, 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।" अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सात से 10 सितंबर तक भारत की यात्रा करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के 5 स्टार होटलों में ठहरेंगे G20 Summit में आने वाले मेहमान, Joe Biden, पुतिन, शी जिनपिंग रहेंगे यहां

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन तारीखों पर एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। सभी स्कूल, शहर सरकार और दिल्ली नगर निगम के कार्यालय और निजी कार्यालय अब तीन दिनों के दौरान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव के अनुसार, नई दिल्ली पुलिस जिले के अधिकार क्षेत्र में स्थित बैंकों और वित्तीय संस्थानों सहित सभी वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना

Nepal Flood: अमेरिका देगा 3.1 करोड़ डॉलर की मदद, पुल निर्माण और राहत कार्य में मिलेगी सहायता

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए