G20 Summit: Delhi Metro को लेकर आया नया अपडेट, अब सिर्फ बंद रहेगा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन

By अंकित सिंह | Sep 04, 2023

दिल्ली पुलिस ने 2 सितंबर के अपने आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें पहले 8 से 10 सितंबर तक वीवीआईपी मार्ग/सम्मेलन स्थल की ओर जाने वाले कुछ मेट्रो स्टेशन गेट बंद करने की घोषणा की गई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जी राम गोपाल नाइक द्वारा सोमवार को डीएमआरसी के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को भेजा गया एक और पत्र में कहा गया है कि 39 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का अनुरोध पत्र, जो इस कार्यालय के पत्र संख्या 2488/जी-20 सेल/मेट्रो, दिनांक 02.09.2023 के माध्यम से किया गया था, को प्रशासनिक आधार पर वापस लिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: G20 Summit के लिए दिल्ली में High Alert, आतंकी गतिविधियों से बचने के लिए दिल्ली पुलिस ने उठाए ये कदम


पुलिस के मुताबिक नियंत्रित क्षेत्र में सिटी बस सेवा की सुविधा नहीं होगी। हमने डीटीसी के साथ भी समन्वय किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों के लिए अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी हो। दिल्ली पुलिस, जिसने कुछ महीने पहले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी थी, उन कर्मियों को प्रशिक्षण दे रही है जिन्हें बड़े शिखर सम्मेलन से पहले और उसके दौरान विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाना है। नई दिल्ली में 18वां जी20 शिखर सम्मेलन पूरे वर्ष मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिक समाजों के बीच आयोजित सभी जी20 प्रक्रियाओं और बैठकों का समापन होगा।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान