अमेजन जंगल को बचाने के लिए G7 ने किया ब्राजील की मदद करने का एलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

रियो डी जनेरियो। जी-7 समूह के नेताओं ने अमेजन वर्षा वन में लगी आग से निपटने में ब्राजील की मदद करने का रविवार को संकल्प जाहिर किया। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने बताया कि शिखर सम्मेलन के नेता ब्राजील की सहायता करने के लिए एक समझौते के करीब हैं। उन्होंने बताया कि इस समझौते में तकनीकी और वित्तीय तंत्र दोनों शामिल होंगे ‘‘ताकि हम सबसे प्रभावी तरीके से उनकी मदद कर सकें।’’

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए दो तरफा रणनीति पर काम कर रहा अमेरिका

पोप फ्रांसिस ने भी ब्राजील में लगी आग को लेकर चिंता जाहिर की और लोगों से प्रार्थना करने की अपील की ताकि ‘‘उस पर जल्दी से जल्दी काबू पा लिया जाए।’’सेंट पीटर स्क्वायर में उन्होंने लोगों से कहा कि अमेजन में लगी आग को लेकर ‘‘हम चिंतित हैं’’। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेजन वर्षा वन क्षेत्र हमारी पृथ्वी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि इज़राइल आग से निपटने के लिए एक विशेष विमान भेजेगा। शुक्रवार को उन्होंने ऐलान किया था कि उनकी सरकार अमेजन क्षेत्र के वर्षा वनों में लगी आग पर काबू पाने में मदद के लिए 44,000 सैनिक भेजेगी। लेकिन अब तक कुछ सौ सैनिक ही भेजे गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान